आउट्राम घाट पर भू -कैलाश वेलफेयर सेंटर चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ

Spread the love

ए. कुमार

कोलकाता। बाबुघाट आउट्राम घाट पर गंगासागर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए उपचार करने के लिए भू-कैलाश वेलफेयर सेंटर 45 वर्षों से नियमित रूप से मुफ्त चिकित्सा शिविरों का आयोजन करता है। यह चिकित्सा शिविर 08 जनवरी शुरू हो चुका है और 17 जनवरी तक संचालित होगा। जिसका  उद्घाटन  जगमोहन एस.बी.आई.पी.एस., डी.जी.सिविल डि

फेंस ने किया। मुख्य अतिथि  आर.एस.उपाध्याय, पूर्व मुख्य आयुक्त इनकम टैक्स, बसंत पारख, पुरूषोत्तम अग्रवाल, गोपाल, विनोद, विनोद कुमार सी.ए. और विक्रम दुधोरिया सी.ए. सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। चिकित्सा शिविर के महामंत्री सीताराम रात ने कहा कि इस शिविर में गंगासागर जाने वाले लगभग लाखो तीर्थयात्रियों की सेवा करते हैं। इसके अलावा,

भक्तों के बीच कंबल और चश्मे दवाईयां भी मुफ्त दीए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस चिकित्सा शिविर में कुल 12 बेड लगें है जिससे कि एक साथ लोगों भर्ती किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मरीजों को प्रथामिक उपचार के बाद उनको घर भेज दिया जाता है। अगर कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार है उसे एसएसकेएम या अन्य अस्पतालों में भेजा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *