कौशिक फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से अतिथियों व चिकित्सकों को भेंट किए गए गोबर निर्मित गणेश

Spread the love

*आयुष विभाग का दस दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर संपन्न*

आर.के.जोशी

हनुमानगढ़।  राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं आयुर्वेद विभाग, हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में 29 दिसंबर 2025 से 7 जनवरी 2026 तक चल रहे दस दिवसीय निःशुल्क क्षारसूत्र अंतरंग शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन दुर्गा मंदिर धर्मशाला, हनुमानगढ़ जंक्शन में किया गया जिसका आज समापन हुआ। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि तहसीलदार रणवीर सिंह थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा मंदिर धर्मशाला म एवं न्यास के अध्यक्ष महेश जसूजा, पूर्व जिला आयुर्वेद अधिकारी प्रेम रतन महर्षि, रोटरी क्लब से मिताली अग्रवाल,व लायंस क्लब के सदस्य भी मौजूद रहे शिविर में मुख्य रूप से पधारे नागौर से शल्य चिकित्सक डॉक्टर दीपक पोटलिया व हरवीर सांगवा सहित स्थानीय व बाहरी चिकित्सकीय टीम को जिला आयुर्वेद प्राकृतिक चिकित्सालय के डिप्टी डायरेक्टर डॉ तीर्थ कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त कौशिक फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय कौशिक की ओर से भी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि सहित समस्त चिकित्सकीय टीम एवं योगाचार्य को पंडित विष्णु दत्त शर्मा की प्रेरणा से श्री गोविंद धाम गौशाला के सहयोग से गोबर निर्मित गणेश विग्रह सम्मान स्वरूप भेंट किए गए। उपनिदेशक डॉ. तीर्थ शर्मा ने शिविर में रोगियों को दी जा रही प्राकृतिक चिकित्सा, विद्ध कर्म व अग्नि कर्म पद्धति व अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से बताया एवं राज्य सरकार की इस जनकल्याणकारी योजना के अंतर्गत आयोजित शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाया गया है। उन्होंने बताया कि शिविर में पाइल्स, बवासीर, भगंदर (फिस्टुला), अन्य रोगों से संबंधित करीब 125 मरीजों का निःशुल्क उपचार किया गया है। शिविर प्रभारी डीसी सारस्वा ने बताया की शिविर में पंजीकृत रोगियों को निःशुल्क जांच, भोजन, ऑपरेशन, औषधियां निशुल्क वितरित की गई। यह शिविर रोगियों के लिए आयुर्वेदिक पद्धति से सुरक्षित, प्रभावी एवं विश्वसनीय उपचार का सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। उन्होंने बताया कि सैकड़ों की संख्या में मरीज प्रतिदिन निःशुल्क चिकित्सकीय शिविर का लाभ लेने पहुंचे थे। योग प्राकृतिक चिकित्सा प्रभारी डॉ कुलदीप ने बताया कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा की ओर से लगी स्टॉल पर रोगियों सहित आमजन भी अंकुरित आहार, हर्बल पेय हुनजा टी का सेवन करवाया गया नैचुरोपैथी थैरेपी में साउंड थैरेपी, कांस्य थैरेपी, हाइड्रोजन थैरेपी डॉ कुलदीप ने बताया योगगुरु राधेश्याम द्वारा नियमित रूप से योगासन की क्रियाएं भी करवाई गई । ओपीडी में डॉ ईश्वर सिंह, वात रोग विभाग डॉ मुकेश छाबड़ा काय चिकित्सा विभाग, डॉ बलदेव, डॉ राजन सेतिया,अग्नि कर्म विद कर्म विभाग डॉ सत्यप्रकाश पंचकर्म विभाग ने अपनी सेवाएं दी तथा कंपाउंडर रवि नर्स सुमन रानी, रजनी, पूजा रीना,बबीता निःशुल्क ओषध वितरण के सफल आयोजन में सहयोग रहा। शिविर का संचालन भीष्म कौशिक ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *