नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है: राजेश साव 

Spread the love

ए. कुमार

कोलकाता। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी खिदिरपुर उत्सव ने ‘रक्तदान महादान’ के संकल्प को साकार करते हुए वार्ड 77 के 24 ए, हरि सभा स्ट्रीट में आयोजित रक्तदान एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। इस शिविर में नये साल 2026 मे कुल 2026 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सुबह से ही आयोजन स्थल पर रक्तदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। शिविर के साथ आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण का भी सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया। खिदिरपुर उत्सव के महामंत्री राजेश साव ने कहा कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान शिविर के अलावा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जहाँ हजारों प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाया। जिसमें अक्सर थीम, आयु वर्ग और माध्यम (जैसे पेंसिल, क्रेयॉन, वॉटरकलर) के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के बच्चे थे, और इसका उद्देश्य रचनात्मकता को बढ़ावा देना, पुरस्कार जीतना और कला को प्रदर्शित किया है। उन्होंने कहा कि दस हजार जरुरत बंद लोगों को कंबल और महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि इस समाजिक कार्य के द्वारा लोगों को हर प्रकार के सहयोग किया जाता है।  31 जनवरी से खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें राज्य के अलवा दूसरे राज्यों के भी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर कोलकाता प्रेस क्लब के अध्यक्ष स्नेहाशीष सूर, उपाध्यक्ष सुभाद्युति दत्ता, कोषाध्यक्ष अर्जित दत्ता के अलावा अन्य तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *