आर. के. जोशी
नोहर। नोहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष पर आयोजित हिंदू सम्मेलन दुर्गा बस्ती श्याम नगर की गली नं. 3 में आयोजित किया गया। इस हिन्दू सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारतमाता आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत व मुख्य वक्ता धर्मजागरण के जिला संयोजक श्री रामस्वरूप कामड़ थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बजरंग लाल सुथार ने की तथा महिला प्रबोधन के रूप में श्रीमती कल्पना शेखावत ने संबोधित किया। अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व शंखनाद से सम्मेलन का शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम संयोजक बजरंग सुथार ने हिन्दू सम्मेलन की आवश्यकता क्यों है इस विषय पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महंत रामनाथ अवधूत ने समरसता पर जोर देते हुए कहा कि प्राचीन काल से ही भारत में जाति-पांति नहीं थी । सभी लोगों की पहचान काम के आधार पर थी। हम सभी सनातनी लोग इस धरती के पुत्र है इस लिए सब आपस में भाई है। हमें इस राष्ट्र को बलशाली बनाना है।मुख्य वक्ता रामस्वरूप कामड़ ने ओजस्वी वाणी में अपनी बात रखते हुए प्रत्येक हिंदू से भारतीय संविधान की पालना करते हुए स्वदेशी का प्रयोग करना चाहिए। स्वभाषा, स्वचिकित्सा पद्धति, स्वधर्म, स्व वेशभूषा को प्राथमिकता देनी चाहिए। संयुक्त परिवार प्रथा को अपनाने पर भी बल दिया।
कल्पना शेखावत ने भी हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार की रीढ़ महिला है उसे अपने बच्चों में भारतीय संस्कृति के मूल्यों का समावेश करना चाहिए तथा भारतीय संस्कृति के उज्ज्वल पक्ष को नित्य-प्रति अपनी सन्तानों को सुनाना चाहिए। इसके साथ-साथ उन्होंने रामचरित मानस पढ़ने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में रमेश पारीक, मेघ सिंह राठौड़ , वैद्य सतपाल शर्मा ,अभिषेक पारीक ,शैलेन्द्र वर्मा ,राजकुमार महर्षि, पवन कुमार इंदोरिया, दशरथ गौड़, मनोज कुमार दाधीच, सुरेन्द्र गालड़, प्रशांत महर्षि, गोपाल राम, गीतेश पारीक, संदीप सहू, जीवन माचरा, रामनिवास सुथार, विजेंद्र शर्मा राधेश्याम मीणा, राजेंद्र कालवा व सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे। भारत माता की आरती के साथ हिन्दू सम्मेलन सम्पन्न हुआ। हिंदू सम्मेलन के संपूर्ण कार्यक्रम का भव्य संचालन हिन्दू सम्मेलन के सहसंयोजक हरीश चंद्र शर्मा ने किया।










Leave a Reply