हरिद्वार में बिना लाइसेंस चल रहे टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों पर परिवहन विभाग का शिकंजा

Spread the love

विशेष अभियान में 20 संचालकों के चालान, नियमों का उल्लंघन करने वालों को दी कड़ी चेतावनी

अमित कुमार 

हरिद्वार। परिवहन विभाग ने बिना वैध लाइसेंस सार्वजनिक परिवहन सेवाओं हरिद्वार। परिवहन विभाग ने बिना वैध लाइसेंस सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन कर रहे टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 20 टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून संदीप सैनी के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार शहर की शिवमूर्ति गली में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया। प्रवर्तन टीम ने विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों और बुकिंग कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संचालक बिना वैध लाइसेंस यात्रियों की बुकिंग एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन करते पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम-1988 तथा सार्वजनिक सेवाओं द्वारा यात्रा कराने वाली एजेंसियों एवं टिकट बिक्री विनियमावली-2023 का उल्लंघन है। निरीक्षण के बाद 20 संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान किए गए। साथ ही सभी संबंधित संचालकों को भविष्य में वैध लाइसेंस प्राप्त किए बिना संचालन न करने की सख्त हिदायत दी गई। विभाग ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक साक्ष्य भी एकत्रित किए और नियमानुसार उल्लंघन संबंधी रिपोर्ट तैयार की। एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शी परिवहन व्यवस्था और नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने सभी टूर एंड ट्रैवल संचालकों से नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त कर ही संचालन करने और मोटर वाहन अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करने की अपील की। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में अवैध रूप से संचालित टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध भविष्य में भी सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।का संचालन कर रहे टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया। अभियान के दौरान 20 टूर एंड ट्रैवल ऑपरेटरों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं संभागीय परिवहन अधिकारी, देहरादून संदीप सैनी के निर्देशों के अनुपालन में हरिद्वार शहर की शिवमूर्ति गली में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा ने किया।  प्रवर्तन टीम ने विभिन्न ट्रैवल एजेंसियों और बुकिंग कार्यालयों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई संचालक बिना वैध लाइसेंस यात्रियों की बुकिंग एवं सार्वजनिक परिवहन सेवाओं का संचालन करते पाए गए, जो मोटर वाहन अधिनियम-1988 तथा सार्वजनिक सेवाओं द्वारा यात्रा कराने वाली एजेंसियों एवं टिकट बिक्री विनियमावली-2023 का उल्लंघन है। निरीक्षण के बाद 20 संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार चालान किए गए। साथ ही सभी संबंधित संचालकों को भविष्य में वैध लाइसेंस प्राप्त किए बिना संचालन न करने की सख्त हिदायत दी गई। विभाग ने निरीक्षण के दौरान आवश्यक साक्ष्य भी एकत्रित किए और नियमानुसार उल्लंघन संबंधी रिपोर्ट तैयार की। एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा, पारदर्शी परिवहन व्यवस्था और नियमों के प्रभावी अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए ऐसे विशेष अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे। उन्होंने सभी टूर एंड ट्रैवल संचालकों से नियमानुसार लाइसेंस प्राप्त कर ही संचालन करने और मोटर वाहन अधिनियम के सभी प्रावधानों का पालन करने की अपील की। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में अवैध रूप से संचालित टूर एंड ट्रैवल एजेंसियों के विरुद्ध भविष्य में भी सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वही दूसरी तरफ एक टूर एंड ट्रैवल कारोबारी ने नाम ना बताने की शर्त पर कहा कि जब तीर्थ नगरी में यात्रा सीजन अपने चरम पर था तब यह अधिकारी क्या कर रहे थे, जो अब यात्री विहीन मानसून में इस तरह की चलानी कार्रवाई कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *