कुम्हार-महार धर्मशाला के अध्यक्ष चुने गए शिवकुमार प्रजापति

Spread the love

अमित कुमार

हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित कुम्हार-महार धर्मशाला में अध्यक्ष पद के लिए त्रिवार्षिक चुनाव उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों से समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया के तहत विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों में से 34 प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इन प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। मतदान के बाद मतगणना में शिवकुमार प्रजापति ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। इसके बाद उन्हें कुम्हार-महार धर्मशाला का नया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी एवं पूर्व राज्य मंत्री मेला राम प्रजापति ने चुनाव परिणाम की घोषणा करते हुए शिवकुमार प्रजापति को विजयी घोषित किया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उम्मीद जताई कि शिवकुमार प्रजापति के नेतृत्व में धर्मशाला के विकास के साथ-साथ समाज की एकजुटता और सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने भी समाज के हित में कार्य करने और सभी को साथ लेकर चलने का भरोसा दिलाया। चुनाव प्रक्रिया में ये रहे शामिल: मेला राम प्रजापति, सुंदर लाल (रुड़की), जुम्मन सिंह, अश्वनी कुमार, विकास प्रजापति, अतर सिंह प्रजापति, कर्म सिंह, चंदू लाल प्रधान, विनोद कुमार, बल्लूराम, सुक्कड़ सिंह, सतीश कुमार, सुखपाल सिंह, बृजपाल सिंह, सज्जन कुमार प्रजापति, हक्कश, शैलेंद्र कुमार, अमित प्रजापति, सुशील कुमार, सोनी प्रजापति, मांगे राम प्रजापति और बिट्टू प्रजापति सहित अन्य समाजजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *