अभिषेक मटोरिया को सीकर भाजपा संगठन में मिली अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Spread the love

आर.के. जोशी

नोहर। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम फैसला लेते हुए नोहर के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया को भाजपा जिला सीकर का संगठन प्रभारी नियुक्त किया है। जैसे ही यह नियुक्ति सार्वजनिक हुई, नोहर सहित पूरे इलाके के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने मटोरिया को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए कहा कि वे लंबे समय से संगठनात्मक कौशल, जनसंपर्क और नेतृत्व क्षमता के जरिए पार्टी को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। कार्यकर्ताओं का विश्वास है कि उनके अनुभव से सीकर जिले में संगठन और अधिक सक्रिय व सशक्त होगा। नोहर क्षेत्र के लिए भी यह नियुक्ति गर्व का विषय बनी हुई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस निर्णय से स्थानीय नेतृत्व की पहचान प्रदेश स्तर पर और मजबूत होगी तथा क्षेत्र को राजनीतिक रूप से नई दिशा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *