सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् का रहा दूसरे स्थान पर

Spread the love

अमित गुप्ता

सहारनपुर। पांच दिवसीय बालिका सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता जो 8 सितंबर से 12 सितंबर 2025 आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल सहारनपुर में संपन्न हुई। जिसमें देश के डेढ़ सौ स्कूलों के लगभग 450 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु वर्ग में गार्गी यादव, यशोदा देवी, अलका शर्मा, अनाया पंडित, निवेदिता और इसी क्रम में अंडर-19 आयु वर्ग में प्रतिष्ठा यादव, आविशी अवि, तनिष्का अग्रवाल, ओजस्वी, अद्विता गौड़ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग में कव्या सैनी, प्रारंभिका मिश्रा, धारवी तिवारी, यति यश्वी ने रजत पदक हासिल कर आचार्यकुलम् का नाम रोशन किया। आर्टिस्टिक योगासन में
यति यश्वी ने स्वर्ण पदक, ट्रेडिशनल एकल मुकाबले में प्रारंभिक मिश्रा को रजत पदक, रिदमिक योगासन मुकाबले में आविशी अवि ने कांस्य पदक हासिल किया। ओवरऑल सीबीएसई राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में आचार्यकुलम् का दूसरा स्थान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *