अभिनेता अनुपम खेर ने अपना 70 वां जन्मदिन भगवान शिव की सुसराल में सनातन संस्कृति के अनुरूप मनाया।

Spread the love

अमित कुमार। हरिद्वार। विख्यात फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपना 70वां जन्मदिन हरिद्वार में सनातन संस्कृति के अनुरूप मनाया। अभिनेता अनिल कपूर व फ़िल्म जगत की अन्य हस्तिया भी उनके साथ थी।। अनुपम खेर ने हरिद्वार में जूना अखाडा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के विश्व प्रसिद्ध हरिहर आश्रम में पारद शिवलिंग का अभिषेक किया।स्वामी अवधेशानंद ने उन्हें उनके जन्मदिन पर शुभकामनायें दी।

फ़िल्म अभिनेता अनुपम खेर ने अपना 70वां जन्मदिन हरिद्वार में बहुत खास तरीके से मनाया। हरिद्वार पंहुचे अनुपम खेर ने जूना अखाडा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के हरिहर आश्रम में पारद शिवलिंग का अभिषेक कर अपना जन्मदिन मनाया। अनुपम खेर ने जन्मदिन के मौके पर कहा कि आज का जन्मदिन उनके लिए सबसे स्पेशल जन्मदिन है। उन्होंने अपना जन्मदिन सनातन संस्कृति के अनुरूप मनाया है। उन्होंने कहा कि वह प्रयाग कुम्भ में स्वामी अवधेशानंद गिरि से मिले थे तभी उन्होंने अपना जन्मदिन सनातन तरीके से मनाना तय किया था। उन्होंने कहा कि आज गंगा किनारे अपना जन्मदिन मनाकर उन्हें जो आशीर्वाद मिला है उससे बड़ा आशीर्वाद नहीं हो सकता है।
अनुपम खेर ने हरिहर आश्रम में जिस शिवलिंग का अभिषेक किया है वह भी बहुत विशिष्ट है। यह शिवलिंग पारे से निर्मित है। उन्होंने कहा कि उन्होंने भगवान शिव से अपनी पत्नी किरण खेर के उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ ही उनकी आने वाली फ़िल्म ‘तन्वी द ग्रेट ‘ की सफलता की भी कामना की है ।उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म की अधिकांश शूटिंग उत्तराखंड में हुई है और लेंसडाउन में  तो 55 दिन तक शूटिंग चली और इस फ़िल्म के लिए उत्तराखंड की धामी सरकार ने हमें बहुत सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फ़िल्म निर्माण के लिए बहुत खूबसूरत जगह है।उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की भी जमकर तारीफ की।
अनुपम खेर के साथ अभिनेता अनिल कपूर और उनकी पत्नी भी आये थे। अनिल कपूर ने भी अनुपम खेर के जन्मदिन को सनातन तरीके से मनाने की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से हमें यहां आशीर्वाद मिला वह अद्धभुत है और हम हरिद्वार आकर बहुत खुश है।
अनुपम खेर को जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद ने अभिषेक कराया। उन्होंने कहा कि प्रयाग कुम्भ से दुनिया भर में सनातन के प्रति अद्धभुत स्वीकृति मिली है।उन्होंने अनुपम खेर को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और विचारों का पोषक बताते हुए भारतीय संस्कृति का ब्रांड अम्बेसडर बताया। उन्होंने अनुपम खेर को आशीर्वाद देते हुए कहा कि वह इसी तरह से माँ भारती की सेवा करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *