रमेश राम
चंपावत। ग्राम डुंगराओड में अग्निकांड से प्रभावित परिवार को प्रशासन की ओर से त्वरित राहत सामग्री वितरित की गई। अग्निकांड से प्रभावित नाथू राम पुत्र केदार राम को राजस्व विभाग एवं रेडक्रॉस की ओर से कम्बल एवं बर्तन सेट प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त पूर्ति विभाग की ओर से खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई गई। प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही की जा रही है। साथ ही पीड़ित को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने हेतु आख्या प्रेषित की जा रही है।











Leave a Reply