मुंबई सामना के वरिष्ठ संपादक अनिल तिवारी का भोपाल में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

मुंबई सामना के वरिष्ठ संपादक अनिल तिवारी का भोपाल में स्वागत

ए. गुप्ता

भोपाल। दैनिक दोपहर का सामना (मुंबई) के संपादक अनिल तिवारी रविवार को भोपाल प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने मप्र प्रेस क्लब और जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (जंप) भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ(BSPS – Delhi/NCR) श्रमजीवी पत्रकार संघ की राज्य इकाई के प्रदेश कार्यालय में सौजन्य भेंट की। मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. नवीन आनंद जोशी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और क्लब की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं, जंप के प्रांतीय महासचिव महेन्द्र शर्मा ने संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर दैनिक भास्कर अंग्रेजी डिजिटल के आनंद मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही मध्य प्रदेश प्रेस क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा और जंप की कार्यकारिणी सदस्य रूबी सरकार भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *