भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, अशोक पाण्डेय अध्यक्ष और नवीन आनंद जोशी महासचिव बनें

Spread the love

 

 

*झारखंड के कोडरमा में हुआ शपथ ग्रहण समारोह*

ए. गुप्ता

नई दिल्ली/कोडरमा। देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ की वर्ष 2025-27 की नवीन राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इस नई कार्यकारिणी में उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक विश्ववार्ता के प्रधान संपादक अशोक पांडेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के दैनिक लोकसत्य के स्थानीय संपादक डॉ. नवीन आनन्द जोशी को राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख नियुक्तियों में पश्चिम बंगाल की सुश्री एस एस नसरीन को कोषाध्यक्ष, उत्तराखंड के गिरधर शर्मा को संगठन सचिव बनाया गया है। केरल के वरिष्ठ पत्रकार सुरेश एस. उन्नीथन तथा आंध्र प्रदेश के राघवेंद्र मिश्रा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई है।
राष्ट्रीय सचिव पदों पर झारखंड के चंदन मिश्रा, तमिलनाडु के पी. थंगमणि, कर्नाटक के श्रीकांत कानिटकर , मप्र की श्रीमती रोमा मल्होत्रा को नियुक्त किया गया है। संयुक्त सचिव के रूप में उत्तर प्रदेश के शिबू निगम और जयद बाजपेई को मनोनीत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह झारखंड के कोडरमा में भव्य आयोजन के साथ संपन्न हुआ, जहां नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
बैठक में देशभर के राज्यों के लिए कार्यभार वितरण भी किया गया। प्रमुख प्रभार इस प्रकार रहे:
पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ – गिरधर शर्मा,
राजस्थान व गुजरात – डॉ. नवीन आनन्द जोशी
बिहार व झारखंड – चंदन मिश्रा
उत्तराखंड – गायत्री चंद्रवीर व एस के चौहान
केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु – सुरेश उन्नीथन
आंध्र प्रदेश व तेलंगाना – वीरभद्र राव,
हरियाणा – नवीन पांडे व अमित गुप्ता,
पंजाब – इंदु बंसल (हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष)
जम्मू-कश्मीर व असम – सुश्री एस एस नसरीन
गोवा व महाराष्ट्र – श्रीकांत कानिटकर
मध्य प्रदेश – संजय पांडे
हिमाचल प्रदेश – डॉ. अरुण सक्सेना (मध्य प्रदेश अध्यक्ष)
संघ के संस्थापक शाहनवाज हसन को पत्रकारों के कल्याण के लिए गठित कोऑपरेटिव सोसाइटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है, जो मल्टीपल कोऑपरेटिव के निदेशक मंडल का गठन करेंगे। साथ ही मप्र के अभय सुराणा को राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,झारखंड के संजीव समीर को सह मीडिया प्रभारी तथा बिहार के संजीव जायसवाल को राष्ट्रीय प्रवक्ता , मप्र के कमल आलोक प्रसाद को सहप्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
संगठन के विधिक मामलों की देखरेख के लिए जगदीश सलूजा, अनुज पांडे, और कुशल पाल सिंह चौहान को लीगल प्रभारी नामित किया गया है।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक पांडेय ने कहा कि संगठन पत्रकारों की आवाज़ को सशक्त बनाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कटिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *