बीबीएसएस एज्युकेशन ग्रुप द्वारा मनाया बसंत पंचमी उत्सव

Spread the love

सुरेश नेमीवाल

दांतारामगढ़। बसंत पंचमी का पर्व सभी जगह धुमधाम से मनाया गया इस पावन पर्व पर बीबीएसएस एज्युकेशन ग्रुप दांतारामगढ द्वारा विद्यालय में प्रधानाचार्य एवं स्टाफ द्वारा मां सरस्वती माता के समक्ष दीप-प्रज्वलित करके, सरस्वती वंदना के साथ पूजा अर्चना करते हुए छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की झांकियाँ प्रस्तुत की गई। इस दौरान जीव विज्ञान व्याख्याता गोविन्द शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शक किया। प्रधानाचार्य युगल किशोर द्वारा मां सरस्वती के इस पावन पर्व पर बच्चों को प्रकृति की सुन्दरता की तरह जीवन के नए अध्याय की शुरुआत नई ऊर्जा व उत्साह से करने का विचार रखा। इस दौरान कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष रामेश्वर लाल सहित बुद्धिप्रकाश कुमावत, ओमप्रकाश बाजिया एवं अन्य स्टाफ व विधार्थी उपस्थित रहे। मंच सज्जा का कार्य कुसुम व सपना कुमावत ने संभाला। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *