सुरेश कुमावत
दांतारामगढ़। दांता निवासी एवं कोलकता प्रवासी भामाशाह बनवारीलाल मित्तल के द्वारा अपने पिता स्व. सांवरमल मित्तल एवं माता स्व.गोमती देवी की पुण्य स्मृति में ओम गौ सेवा केंद्र दांता में बीमार, असहाय, घायल गौवंश को लाने हेतु गौ माता के लिए एक लिफ्ट युक्त ऐम्बुलेंस भेंट की। भामाशाह प्रेरक घीसालाल छीपा ने बताया कि भामाशाह मित्तल के द्वारा ओम गौ सेवा केंद्र दांता में एम्बुलेंस भेंट की जिसका उद्घाटन आज गणमान्यजनों की उपस्थिति में राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथावाचक चंद्र प्रकाश शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया तथा एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान भामाशाह बीएल मित्तल ने भी ऑनलाइन रहकर उपस्थित गणमान्यजनों से बातचीत की। भामाशाह प्रेरक घीसालाल छीपा ने बताया कि इससे पहले भी मित्तल द्वारा अपने माता-पिता की स्मृति में दांता में कई कार्य करवाए। इस दौरान काफी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित रहे।











Leave a Reply