*कब्जा मुक्त कराने को चार जगह चलाया बुलडोजर*
डॉ. हिमांशु द्विवेदी
हरिद्वार। भेल की भूमि पर अनेकों जगह लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। उसी क्रम में वन गुज़रों ने भी वर्षों से कब्जा जमाया हुआ था। उसे भूमि पर वन गुर्जर अपने गाय भैंस पाल कर रोजगार में जुटे हुए थे। वन गुज़रों से कई स्थानों पर बुल्डोजर चला कर भेल ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। यह जानकारी भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार ने दी है। उन्होंने बताया सेक्टर 1 टंकी नंबर 2 के पीछे आम के बाग मे, रानी रो के किनारे बसे लोगो से और नागों वाले बाग के पास बसे वन गुर्जर जो सभी साधन संपन्न बताए गए, जिनके पास अपने ट्रैक्टर और अन्य वाहन आदि है। जिनको सरकार ने बसाने के लिए योजना भी बना उन्हे जमीन दी हुई है। वहीँ वर्षों से पर भेल की भूमि पर कब्जा के जमाए बैठे हुए वन गुजर जिनको नोटिस और मुनादि कर सूचना दी गई लेकिन तय तिथि पर भी उन्होंने अपना कब्जा नहीं हटाया तो भेल को मजबूर होकर उस पर बुलडोजर चलाना पड़ा। रानीपुर पुलिस के साथ संपदा विभाग की टीम ने वन गुर्जरों की झोपड़ी से सामान व पशु हटाए और उन्हें झोपड़ी खाली करने का अल्टीमेटम देकर उस पर बुलडोजर चलाकर अपनी जमीन को कब्जा मुक्त कराया । भेल नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि भेल अपनी भूमि को खाली कराने के लिए ऐसे अभियान चलाती रहेगी।











Leave a Reply