बीएनआर फ्रेंड्स क्लब पूजा पंडाल का उद्घाटन दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) प्रेसिडेंट श्रीमती प्रीति मिश्रा ने किया

Spread the love

ए. कुमार

कोलकाता। शिक्षा और संस्कृति के संगम का साक्षी बनने जा रहा कोलकाता स्थित बीएनआर फ्रेंड्स दक्षिण पूर्व रेलवे के साउथ कॉलोनी के द्वारा आयोजित मां सरस्वती की “बीएनआर कोर्ट” की पंडाल का उद्घाटन साउथ ईस्टर्न रेलवे की दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो)के अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने फीता काटकर की।

इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहल से साउथ कॉलोनी परिसर में आध्यात्मिक वातावरण का निर्माण होगा, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। इस आयोजन की जिम्मेदारी सदस्य की सक्रिय टीम द्वारा निभाई गई है, जिसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं। टीम के सदस्यों ने बताया कि मां सरस्वती की यह प्रतिमा शिक्षा, ज्ञान, कला और संस्कृति का प्रतीक होगी।

इस मौके पर उपस्थित दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) के संयुक्त महामंत्री प्राची झा ने कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगा हमारी सर्वो के अध्यक्ष के द्वारा उद्घाटन किया गया। मां सरस्वती की पूजा देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है उन्होंने कहा कि सबसे मनमोहक लगा “बीएनआर कोर्ट” के थीम पर पंडाल बनाया गया है।  मां सरस्वती विद्या के देवी है कोर्ट में मा सरस्वती सबकी फैसला करती है। उनके आर्शीवाद के बीना विद्या अर्जित नहीं हो सकता है। उनकी कृपा से लोग हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल करते हैं। इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संगठन (सर्वो) के महिला सदस्य उपस्थित थी। सर्वो के सभी सदस्यों को फ्रेंड्स क्लब के महिला सदस्यों ने स्वागत की।
टीम सदस्यों के अनुसार, प्रतिमा की स्थापना विधि-विधान के साथ की गई और इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

स्थानीय गणमान्य लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार और अनुशासन का भी विकास होता है। मां सरस्वती की पंडाल को लेकर परिसर में उत्सव जैसा माहौल है और यह कार्यक्रम आने वाले दिनों में क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आयोजन साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *