नोहर में राजस्थान रोडवेज के रियायती पास के लिए किया गया शिविर का आयोजन

Spread the love

आर. के. जोशी

नोहर। नोहर के अतिरिक्त जिला कलेक्टर संजू पारीक एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के मुख्य प्रबंधक हामिद अली के निर्देशानुसार स्थानीय शिवाजी बस स्टैंड नोहर पर शनिवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा दिव्यांग रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड वितरण एवं विभिन्न श्रेणी के आवेदन जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ स्थानीय उपखंड अधिकारी(आईएस) राहुल श्रीवास्तव द्वारा दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण कर किया गया। दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण एवं शिवाजी बस स्टैंड रोड़वेज बुकिंग प्रभारी रामचन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को शिवाजी बस स्टैंड नोहर पर राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से आयोजित शिविर में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ द्वारा मौके पर विभिन्न श्रेणी के 06 दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ प्रदान करते हुए ज्यादा से ज्यादा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा करने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं निगम द्वारा विभिन्न श्रेणी के रोडवेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए वरिष्ठ नागरिक के 453 व दिव्यांगजन के 74 एवं वृद्धजन के 24 तथा विद्यार्थी के 04 सहित कुल 553 आवेदन लेकर ऑनलाइन करते हुए निगम की पास शाखा को प्रेषित किए गए जिनका आगामी दिनों में लाभ प्रदान किया जाएगा।सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने बताया कि शिविर आयोजन को लेकर नोहर व आसपास क्षेत्र के दिव्यांगों व वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों तथा में काफी उत्साह देखने को मिला एवं शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने की होड़ लगी रही जो देर शाम तक जारी रहा‌। शिविर के सफल आयोजन के लिए बुजुर्गों-दिव्यांगों एवं शिविर आने वालों के लिए टेंट व गुनगुना पानी एवं चाय-नाश्ते सहित तमाम व्यवस्था नोहर रिलीफ सोसायटी ट्रस्टी ओमप्रकाश चौधरी एवं उनकी टीम द्वारा की गई, जिसकी आमजन द्वारा सराहना की गई। शिविर में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों व वृद्धजनों एवं दिव्यांगों सहित विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक कागजी कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करवाने में नोहर रिलीफ सोसायटी ट्रस्टी ओमप्रकाश चौधरी एवं उनकी टीम, शिवाजी बस स्टैंड नोहर टिकट बुकिंग इंचार्ज गगनदीप शर्मा, संयुक्त व्यापार संघ नोहर मंत्री सुशील सिपानी, नोहर रेडीमेड एसोसिएशन एवं सिंधी समाज अध्यक्ष रमेश वाधवानी,नोहर मनिहारी संगठन कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बंसल,ब्लॉक नोहर विशेष शिक्षा प्रभारी भागमल सैनी एवं उनकी टीम, नोहर विश्व हिंदू परिषद् जिला मंत्री दलीप सोनी, समाजसेवी प्रदीप दीक्षित, नोहर भोजक संघ अध्यक्ष अभिषेक भोजक, नेहरू युवा क्लब अरड़की अध्यक्ष जेपी व सदस्य भजनलाल फौजी,ननिगम सेवानिवृत कर्मचारी जगदीश स्वामी नोहर सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों का द्वारा दिनभर अपनी सेवाएं प्रदान की गई जो काबिले तारीफ थी।नोहर रिलीफ सोसायटी ट्रस्टी ओमप्रकाश चौधरी ने बताया कि यह शिविर आसपास के क्षेत्र का ऐतिहासिक शिविर रहा जिनका सफल संचालन किया गया।नोहर उपखंड अधिकारी(आईएएस) राहुल श्रीवास्तव ने नोहर शिवाजी बस स्टैंड पर आयोजित शिविर में दिव्यांगों को रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का वितरण करते हुए दिव्यांगों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का आधिकारिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करते हुए राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ एवं सामाजिक कार्यकर्ता कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण द्वारा दिव्यांगों व वरिष्ठ नागरिकों तथा वृद्धजनों की सहायतार्थ किए गए पुनीत कार्य को काबिले तारीफ बताया तथा शिविर के सफल संचालन हेतु शानदार व्यवस्था के लिए नोहर रिलीफ सोसायटी ट्रस्टी ओमप्रकाश चौधरी व उनकी टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण तथा शिवाजी बस स्टैंड रोड़वेज बुकिंग प्रभारी रामचंद्र शर्मा ने बताया कि इस शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों व वृद्धजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित विभिन्न श्रेणी के रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड से वंचितों को अधिकाधिक लाभ दिलवाते हुए ज्यादा से ज्यादा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित करवाना ही मुख्य उद्देश्य है। शिविर में नोहर उपखंड अधिकारी(आईएएस) राहुल श्रीवास्तव एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण सहित दिव्यांग एवं वृद्धजन तथा वरिष्ठ नागरिक व मीडिया बंधु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *