कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित का स्वागत एवं नोहर रेल विकास संघ के कार्यालय का हुआ विधिवत उदघाटन 

Spread the love

आर. के. जोशी

नोहर। नोहर रेल विकास संघ कार्यालय का विधिवत उदघाटन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में राजेन्द्र चाचाण एवं नवनियुक्त नगर अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित का स्वागत नोहर रेल विकास संघ के सदस्यों द्वारा माला पहनाकर एवं दुशाला ओढ़ाकर किया गया। श्री चाचाण से वार्तालाप के मध्य नोहर रेल विकास संघ के अध्यक्ष राजकुमार जोशी ने हनुमानगढ़ – सादुलपुर रुट पर व्याप्त रेल से सम्बन्धित समस्याओं के निस्तारण हेतु चर्चा की, श्री चाचाण ने आश्वासन दिया कि आपकी जो भी मांग है अथवा जो भी समस्या है उसके लिए आप एक पत्र लिखित में देने की कृपा करें उसे राहुल कस्वां  सांसद चूरू क्षेत्र को प्रेषित कर देंगे तथा उनको व्यक्तिगत रूप से भी उन समस्याओं के बारे में अवगत करवा कर उनका समाधान करवाने का अथक प्रयास किया जायेगा। प्रदीप पुरोहित ने भी रेल विकास के लिए अपना योगदान देने हेतु पूर्ण आश्वासन दिया है पुरोहित ने कहा कि मैं नोहर विकास संघ की हर गतिविधि में हर कदम पर साथ देता रहा हूँ तथा आगे भी रेल विकास हर प्रकार के कार्यक्रम में अपना योगदान देता रहूँगा। राजीव ओझा ने रेल के अंडर पास का मुद्दा उठाया तथा कहा कि रेल के अंडर पास हालात काफ़ी जर्ज़र है रेल विभाग को इस पर तुरन्त प्रभाव से इस पुल की अवस्था को सुधारने में कदम उठाना चाहिए तथा आगमी एजेंडा में इस मुद्दे को भी शामिल करना चाहिए। रेल संघ के पदाधिकारियों ने सभी मुद्दों की मांग का पत्र राजेन्द्र चाचाण को प्रेषित कर उचित कार्यवाही हेतु शीघ्र मिलने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में राजेन्द्र चाचाण, प्रदीप पुरोहित,प्रदीप शर्मा, राजकुमार जोशी,वेद प्रकाश पुरोहित, राजेन्द्र पारीक,राजीव ओझा,भैरव नन्दन करवा,नरेन्द्र सोनी,सुमेर सिँह,जयकिशन वर्मा, मालचंद व्यास,राकेश नांगल, रतन पांडिया, सतीश चन्द्र सोनी,कैलाश जोशी, मनोज जोशी, राघव पुरोहित, नित्यम पुरोहित, पंकज जोशी, अशोक तिवाड़ी, रूपराम सैनी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *