एम. पारिक
हरिद्वार। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्यों के समर्थन में दूधाधारी चौक से चंद्राचार्य चौक तक बसंत पंचमी पर बारिश में छाता लेकर पदयात्रा निकाली। पदयात्रा समाप्ति पर कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य की तस्वीर का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान अशोक शर्मा ने कहा कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सम्मान भाजपा भूल गई है। पूरी देश दुनियां में लोग उनका सम्मान करते हैं। सिर्फ भाजपा ही उनके साथ दुर्व्यवहार करती है। प्रयागराज की घटना बहुत ही निंदनीय है और विश्व में भारत का मान सम्मान बना हुआ है उसे धक्का लगा है। ब्राह्मण बटुक की शिखा खींचने का अधिकार किसने दिया। यह सभी ब्राह्मणों का अपमान है। सभी को इसका विरोध करना चाहिए। यूपी सरकार संतों और जनता से माफी मांगे। पार्षद सुनील कुमार, युवा कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी शुभम जोशी ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव संतों, ब्राह्मणों, दलितों और अन्य धर्म, जाति, वर्ग का सम्मान किया है। भाजपा सिर्फ अदानी अंबानी का ही सम्मान करती है। वरिष्ठ महिला नेत्री पुष्पा जोशी और गार्गी राय ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का शोषण हो रहा है। संतों को पर्वों के स्नान से रोका जाता है। अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीआईपी का नाम छुपाया जा रहा है। बीजेपी सरकार में कोई सुनवाई नहीं है। इस मौके पर मिथलेश गिल, प्रदीप भाटिया, दिनेश दुबे, मनोज सैनी, विकास चंद्रा, मनोज जाटव, नकुल माहेश्वरी, रमेश शर्मा, अखिल त्यागी, समर्थ अग्रवाल, नारायण आदि उपस्थित थे।











Leave a Reply