बैरियर नंबर 5 भेल के एक बड़े भू भाग पर बार-बार सफाई के बावजूद भी फैला कूड़ा

Spread the love

*आसपास की क्षेत्र के निवासियों से भेल प्रबंधन ने की स्वच्छता की अपील*

डॉ. हिमांशु द्विवेदी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री का है सपना , साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना के इस दूरदर्शी स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में भेल प्रबंधन बहुत ही कर्मठता से जुटा हुआ है। जिला अधिकारी के पूर्व में चले स्वच्छता अभियान में भी लगातार 35 दिन तक भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार के निर्देशन में सफाई अभियान जारी रहा और अब 1 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक वृहत स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए भेल के नगर प्रशासक संजय पंवार अहम भूमिका निभा रहे हैं। वहीं भेल से सटे क्षेत्र धीरवाली एवं विष्णु लोक कॉलोनी के आसपास काफी बड़ा क्षेत्र खुला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आसपास कॉलोनी वाले गंदगी फैला रहे हैं। क्योंकि उसके आसपास भेल कर्मचारियों की कोई कॉलोनी व निवास नहीं है फिर भी भेल प्रबंधन उस स्थान को साफ करने में जुटा हुआ है नगर प्रशासक ने बताया कि सफाई करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। लेकिन इसमें नगर निगम क्षेत्र के लोग यदि सहयोग करें तो यह सफाई अभियान और तेज और अच्छा साबित होगा उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में नगर निगम के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है कि वह अपने क्षेत्र के कूड़ा निस्तारण का उचित प्रबंध करें जिससे कि वहां के निवासी भेल के खाली पड़े भू भाग पर कूड़ा ना डालें। और इस सफाई अभियान में हमारी मदद करें ताकि हम मुख्यमंत्री के सपनों को साकार कर सके और कह सके कि हमारा हरिद्वार स्वच्छ और सुंदर बने। स्वच्छता के इस अभियान में अपनी भागीदारी भी निभाएं। बीएचईएल द्वारा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत, सेक्टर 4 चौराहा, स्वर्ण जयंती पार्क के निकट तथा सेक्टर 4 स्थित खोंखा मार्केट के आसपास के क्षेत्रों में टाउनशिप प्रशासन विभाग, बी एच ई एल द्वारा सफाई अभियान संचालित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *