दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र और रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड किये वितरित

Spread the love

आर. के. जोशी

हनुमानगढ़। पीलीबंगा उपखंड अधिकारी उमा मित्तल एवं राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ मुख्य प्रबंधक हामिद अली के मार्गदर्शन में दिव्यांग एवं जनकल्याण सेवा समिति द्वारा दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र एवं रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड का लाभ दिलवाया गया।समिति अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता हरबंस लाल सहारण ने दिव्यांगों एवं बुजुर्गों की सेवा को धैय्य मानते हुए मानवता की भलाई करना ही जीवन का मुख्य उद्देश्य बताया।इसी सेवा भावना के उद्देश्य से समिति द्वारा नरसेवा नारायण को चरितार्थ करते हुए सोमवार को जिला चिकित्सालय में पीलीबंगा व हनुमानगढ़ एवं रावतसर सहित अन्य उपखंड क्षेत्र में विभिन्न श्रेणी के दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र से वंचित संजय लोंगवाला एवं पूजा उमेवाला(पीलीबंगा),मोहम्मद सलीम हनुमानगढ़ जंक्शन,मयंक गुरुसर एवं हिमांशु भूनावाली ढ़ाणी(हनुमानगढ़)सहित 10 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिलवाया गया।जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा आवश्यक जांच की कार्यवाही को मौके पर ही पूर्ण करते हुए विभिन्न श्रेणी के 10 दिव्यांगों को दिव्यांग मेडिकल प्रमाण-पत्र का लाभ दिया गया। वहीं समिति द्वारा शनिवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम हनुमानगढ़ के सहयोग से भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पक्का सहारणा में दिव्यांगजन व वृद्धजन एवं वरिष्ठ नागरिक सहित विभिन्न श्रेणी के 38 रोड़वेज रियायती यात्रा स्मार्ट कार्ड एवं समिति के सहयोग से 02 वृद्धजनों को वाकिंग स्टिक का लाभ प्रदान करते हुए ज्यादा से ज्यादा राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बस में यात्रा करते हुए तीर्थ यात्रा सहित सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया जिसकी आमजन द्वारा सराहना की गई।वहीं मानवता की भलाई हेतु पुनीत कार्य को देखते हुए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 05 एसटीबी अध्यापिका श्रीमती प्रवीण कौर द्वारा अपनी नेक कमाई में से समिति को दिव्यांगों की सहायतार्थ ईंधन खर्च हेतु 1100 रुपये का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया जो हर माह प्रदान किया जाता है।विदित रहे समिति द्वारा दिव्यांगों एवं वृद्धजनों की सहायतार्थ निस्वार्थ भाव से जिले भर में अपनी सेवाएं प्रदान की जा रही है जो काबिले तारीफ है। इस अवस पर जिला चिकित्सालय उप-नियंत्रक डॉक्टर अशोक कुमार जांगिड़ एवं रोगी मित्र नरेन्द्रसिंह राजपूत,पक्का सहारणा पंचायत प्रशासक प्रतिनिधि त्रिलोक सहारण,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर छात्रावास पक्का सहारणा अधीक्षक प्रेम कुमावत,अध्यापिका श्रीमती प्रवीण कौर,समिति सदस्य दिव्यांग हेमंत शाक्य पीलीबंगा,जिला चिकित्सालय ई-मित्र संचालक कालूराम मोरवाल,पक्का सहारणा पंचायत सुरक्षा गार्ड रतनलाल सहित वरिष्ठ नागरिक एवं दिव्यांगजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *