महाजन में 55 लाख की लागत से बनेगा विद्युत निगम सहायक अभियंता का कार्यालय

Spread the love

 

 

मंत्री सुमित गोदारा ने किया शिलान्यास
आर. के. जोशी

बीकानेर संभाग। महाजन क्षेत्र के हजारों विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए राज्य की भजनलाल सरकार ने महाजन में 132 केवी जीएसएस व सहायक अभियंता कार्यालय की स्वीकृति अपने पहले ही बजट में की। जो अब मूर्त रूप लेने लगा है। आने वाले एक डेढ़ माह बाद यहां सहायक अभियंता कार्यालय की तमाम सुविधाएं उपलब्ध हो जाएगी। ये कहना है, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का। मंत्री गोदारा महाजन में विद्युत निगम के सहायक अभियंता कार्यालय के भवन का शिलान्यास कर रहे थे।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री गोदारा ने कहा कि विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए यहां युद्धस्तर पर कार्य करवाए जा रहे है। महाजन में जल्दी ही करीब 36 करोड़ की लागत से 132 केवी जीएसएस बनेगा। वहीं 55 लाख की लागत से बनने वाले सहायक अभियंता कार्यालय की आज नींव रखी गई है। अब जिले की सीमा पर स्थित जैतपुर, साबनिया, सूंई बखुसर जैसे गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को लूणकरणसर नहीं जाना पड़ेगा। मंत्री गोदारा ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों की समस्या को देखते हुए कंवर सेन लिफ्ट के खालों व मोघों की मरम्मत के 185 करोड़ रुपए स्वीकृत किए है। पहली बार खालों व मोघों की मरम्मत का काम होगा जो ऐतिहासिक कार्य है। उन्होंने कहा कि गिव अप अभियान के तहत अब तक प्रदेशभर में 21 लाख लोगों ने स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ छोड़ा है। इसकी एवज में खाद्य सुरक्षा योजना में 35 लाख नए जरूरतमंद लोगों को योजना से जोड़ा गया है। मंत्री गोदारा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्यों के लिए कभी भी धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सार्वजनिक कार्यों के लिए 24 घंटे जनता के लिए दरवाजे खुले है।  कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधान कानाराम गोदारा ने कहा कि मंत्री गोदारा की और से जो विकास कार्य करवाए जा रहे है वो अपने आप में ऐतिहासिक है। मंत्री गोदारा के 16 माह के कार्यकाल में क्षेत्र में 33 केवी के 16 जीएसएस बन गए जो एक रिकॉर्ड है। विद्युत निगम के मुख्य अभियंता के के कस्वां ने कहा कि जुलाई माह से महाजन में विद्युत निगम का सहायक अभियंता कार्यालय विधिवत रूप से शुरू हो जाएगा। निगम के अधिशाषी अभियंता गिरधारीलाल सियाग ने निगम की ओर से किए जा रहे विद्युत सुधार के कार्य गिनाएं। कार्यक्रम में उपप्रधान प्रतिनिधि कैलाश सारस्वत, राजूदास स्वामी, श्रीकृष्ण सारस्वत, शेरपुरा सरपंच अमराराम सियाग, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रवण शर्मा, शिवनारायण आचार्य, महाजन सरपंच प्रतिनिधि अजमल हुसैन शेख, महाजन मंडल अध्यक्ष सावण पुरोहित, पंचायत समिति सदस्य राहुल पारीक, कृष्ण कुमार पारीक आदि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताई। इससे पूर्व महाजन मंडल की ओर से मंत्री गोदारा व मंच पर उपस्थित सभी मेहमानों का साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही मंत्री गोदारा का ग्रामीणों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर सम्मान किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता बेगाराम ज्यानी, विद्युत निगम के सहायक अभियंता राजेंद्र लेघा, कनिष्ठ अभियंता अनिल जांगिड़, रामचंद्र पुरोहित, कालूराम स्वामी, महाजन मंडल के सोशल मीडिया संयोजक हरिराम शर्मा, श्याम स्वामी, भानी सिंह भाटी, कालूराम नाई, आसाराम स्वामी, विश्वंभर दयाल बोहरा, पुरुषोत्तम स्वामी, उपसरपंच श्याम देरासरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एल आर वर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *