आर.के.जोशी
नोहर। श्री गोपाल बच्छा गौशाला,श्री सूर्यभवन मन्दिर परिसर में आज नोहर के जाने-माने व्यवसायी चंपालाल रानियांवाले व श्रीमती गीता देवी रानियांवाले व इनके सुपुत्र अरुण रानियांवाले द्वारा श्री गोपाल बच्छा गौशाला, श्री सूर्यभवन मन्दिर परिसर नोहर में अपनी नेक कमाई से 30 ×75 फीट साइज का,लगभग 7 लाख रुपये की लागत से बाल-बच्छों के लिए एक शेड के निर्माण की आधारशिला रखी। पुजारी महेश शर्मा ने पूजा-अर्चना करवाई, प्रसिद्ध मिस्त्री अवतार सिंह द्वारा इस भव्य शेड का निर्माण होना है। इस अवसर पर भारतमारा आश्रम के महंत योगी रामनाथ अवधूत, श्री गोपाल बच्छा गौशाला नोहर के अध्यक्ष श्यामसुंदर मोदी, अग्र सेवा संस्थान नोहर के अध्यक्ष राजेन्द्र कन्दोई, अग्रवाल सभा समिति नोहर के अध्यक्ष राजू रानियांवाले, विनोद रानियांवाले, इंजिनियर गोपाल स्वामी, मोहित जमालिया,किशन पारीक, संजय कन्दोई, मुकेश भार्गव, बाबू भार्गव, जीतू भार्गव, यतीश स्वामी, किशन लाल शर्मा, शेर सिंह जांगिड़, जे के वर्मा समेत गणमान्य लोगबाग उपस्थित रहे। इसी श्री गोपाल बाल बच्छा गौशाला नोहर में मोहित जमालिया व श्यामसुंदर मोदी की सद्प्रेरणा से देवदत्त, भगवत स्वरुप व जितेन्द्र गुप्ता बहादुरगढ़ वाले द्वारा श्री गोपाल बाल बच्छा गौशाला नोहर के मुख्य द्वार का शिलान्यास किया गया। इस मुख्य द्वार का निर्माण शिल्प कलाकार स्व.हरिकिशन लुहार के शिष्य कुलदीप द्वारा होगा।











Leave a Reply