आर.के.जोशी
नोहर। त्रिनेत्र मोर्चा के तत्वावधान में स्वर्गीय श्री मुरलीधर सरावगी एवं स्वर्गीय श्रीमती सुमित्रा देवी सरावगी (गुप्ता) की स्मृति में 15 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक अग्रसेन भवन, अनाज मंडी के पास नोहर में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर में मरीजों के लिए खून, पेशाब, सीबीसी व शुगर की जांच निःशुल्क की जाएगी तथा कमजोर वर्ग के जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां भी निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएंगी। रक्त संग्रहण का कार्य इन्द्रा चैरिटेबल ब्लड सेंटर, श्रीगंगानगर की टीम द्वारा किया जाएगा। शिविर में क्षेत्र के कई विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिनमें डॉ. गुरकमल सिंह मान, डॉ. मुदासिर अमीन, डॉ. आकाशदीप गोयल, डॉ. धर्मवीर कस्वां, डॉ. सुभाष सिहाग, डॉ. सरोज जाखड़ सिहाग, डॉ. याकूब मोहम्मद, डॉ. रजनीश तथा डॉ. सावरमल शर्मा (वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी) सहित अन्य चिकित्सक मरीजों की जांच कर परामर्श देंगे। शिविर में पंकज गुप्ता (प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजपा राजस्थान), श्रीमती शीला शेखावत (कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना), जितेन्द्र गोयल, मंगेज चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।त्रिनेत्र मोर्चा के संयोजक घनश्याम गुप्ता ने बताया कि शिविर में जांच कराने वाले सभी मरीजों को संस्था की ओर से स्व. मुरलीधर व सुमित्रा देवी सरावगी की स्मृति में एक वर्ष के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य कार्ड भी प्रदान किया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से जयपुर हॉस्पिटल, नोहर में ओपीडी व ईसीजी निःशुल्क रहेगी तथा आयुष्मान कार्ड धारकों के अपेंडिक्स, हर्निया व पित्त की थैली के ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। इसके अलावा भर्ती मरीजों को ट्रस्ट की ओर से भोजन व दूध-दलिया निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं सिटी आई केयर हॉस्पिटल नोहर में आंखों के ऑपरेशन पर 20 प्रतिशत छूट व ओपीडी निःशुल्क तथा मान मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल सिरसा में ओपीडी निःशुल्क और जांच व भर्ती मरीजों को 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी। संयोजक घनश्याम गुप्ता ने क्षेत्र के नागरिकों से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने व स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की है।











Leave a Reply