रिंकू रखरा
ऐलनाबाद। शहर के नोहर रोड पर स्थित जनता कन्या पी.जी. कॉलेज, ऐलनाबाद के सभागार में बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने अपने जूनियर्स बी.एस.सी. प्रथम वर्ष की छात्राओं के स्वागत में एक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर वेलफेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, महाविद्यालय निदेशक मेजर सूबे सिंह शर्मा, प्राचार्य डॉ अविनाश कम्बोज तथा प्रबंधक सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे। मच संचालन बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष की छात्राओं खुशबू व प्रिया ने किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अविनाश कम्बोज ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की लगन और मेहनत से अगर हम पढाई करते है तो इससे परिवार, समाज व देश में हमारा नाम रोशन होता है कॉलेज आपको एक ऐसा मंच भी प्रदान करता है जहा पर आप अपनी प्रतिभा को निखार सकों। पार्टी में छात्राओं ने कैटवाक करते हुए टाइटल्स के साथ अपना परिचय दिया। इसके साथ ही सीनियर्स ने भी हरियाणवी सांग, पंजाबी भंगड़ा के द्वारा अपने जूनियर्स का जोरदार मनोरंजन किया। निर्णायकमंडल की भूमिका प्रवक्ता इन्दु शर्मा, शुभी सैनी, रितु रानी व रेणु ने निभाई। कार्यक्रम में मिस फ्रेशेर कंचन, मिस परफॉरमेंस ईशा, मिस क्यूटीपाई दीक्षा रही। इस कार्यक्रम में गैर-शैक्षणिक स्टाफ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी छात्राओ ने खूब मौज-मस्ती की।
जनता कन्या पी.जी. कॉलेज ऐलनाबाद के सभागार में फ्रेशर पार्टी का किया आयोजन












Leave a Reply