घाटवा के राजेन्द्र प्रसाद सैनी का अधीक्षक डाकघर के पद पर हुआ चयन

Spread the love

सुरेश नेमीवाल

दातारामगढ़। घाटवा के राजेन्द्र प्रसाद सैनी का अधीक्षक डाकघर के पद पर चयन हुआ है। राजेन्द्र प्रसाद सैनी की इस उपलब्धि पर सांस्कृतिक जागरण मंच घाटवा, घाटवेश्वर महादेव विकास समिति, सैनी समाज विकास संगठन घाटवा, घाटवा गौ शाला सेवा समिति और गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने उन्हें माला और साफा पहनाकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि सैनी परिवार की चौथी पीढ़ी डाक विभाग में अपनी सेवाएं दे रही है, जो कि गांव के लिए गर्व की बात है। राजेन्द्र प्रसाद सैनी की इस सफलता पर गांव के गणमान्य व्यक्तियों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गांव में खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर मोहनलाल कुमावत, उपप्रधान कुचामन सिटी, पूरनमल कुमावत सरपंच ग्राम पंचायत घाटवा, एडवोकेट रमेश कुमार पारीक सरंक्षक सांस्कृतिक जागरण मंच, सुरेश कटारिया,गोपाल सिंह, कैप्टन इन्द्र सिंह, माल सिंह, बनवारी अग्रवाल, चंद्राराम, रामेश्वर बड़गुर्जर, संग्राम सिंह, गोपाल माली, प्रदीप यादव, लालचंद जोशी,कैलाश केसोट एवं ग्राम के अन्य वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *