शासन ने उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पैरवी करने के लिए विधि अधिकारियों को किया नियुक्त

Spread the love

केपीएस चौहान

हरिद्वार। । उत्तराखंड शासन ने उच्च न्यायालय में कार्यरत हरिद्वार निवासी हिमांशु सेन समेत पांच विधि अधिकारियों को उच्चीकृत करने के साथ ही दस अधिवक्ताओं को उत्तराखंड उच्च न्यायालय में पैरवी करने के लिए विधि अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उत्तराखंड शासन के प्रमुख सचिव अमित सिरोही की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार उप महाधिवक्ता गणेश कांडपाल को उच्चीकृत करते हुए अपर महाधिवक्ता, सहायक शासकीय अधिवक्ता राजीव सिंह बिष्ट को उप महाअधिवक्ता फौजदारी तथा ब्रीफ फोल्डर क्रिमिनल राकेश कुमार जोशी, प्रभात कांडपाल एवं हिमांशु सेन को सहायक शासकीय अधिवक्ता के पद पर नियुक्त किया गया है। जबकि योगेश पांडे को उप महाधिवक्ता सिविल, घनश्याम जोशी को अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता, रंजन गिड्डियाल व भानु प्रताप को स्थाई अधिवक्ता और मनीष बिष्ट, मनोज चंद्र भट्ट, महावीर प्रसाद कोहली एवं स्वाति वर्मा को ब्रीफ होल्डर सिविल बनाया गया है। इनके अलावा निखिल बिष्ट एवं सुनील उपाध्याय को ब्रीफ होल्डर क्रिमिनल के पद पर आबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *