आर. के. जोशी
नोहर। नोहर स्थानीय भगत सिंह चौक के नजदीक डी एल फैशन मार्ट का भव्य शुभारम्भ आज भारतमाता आश्रम नोहर के महंत रामनाथ अवधूत एवं बीकानेर से पधारे स्वामी धराचार्य महाराज एवं स्थानीय विधायक अमित चाचान के कर कमलों से रिबन काटकर वेदमंत्रों सहित विधिवत उदघाटन हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील, श्री गौशाला के अध्यक्ष बाबू लाल चाचान, आईएएस हरसहाय मीणा ,भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशन भाकर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक,
शैलेन्द्र वर्मा, शिक्षक संघ राष्ट्रीय के हरीश चंद्र शर्मा, गौसेवक श्याम सुंदर स्वामी, धनराज बंसल ,मुकेश बंसल जगदीश बंसल एवं बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे। प्रतिष्ठान के संचालक लोकेश बंसल ने बताया कि दीपावली के शुभ अवसर पर इस मोल में देश की ब्रांडेड कंपनियों के महिला, पुरुषों एवं बच्चों के रेडिमेड कपड़े एवं जूते चप्पल पर विशेष छूट दी जाएगी।











Leave a Reply