नेपाल के हनुमान नगर सप्तरी जिला में मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

Spread the love

आर. के. जोशी

हनुमान नगर। नेपाल के सप्तरी जिला में स्थित हनुमान नगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर भगवान हनुमान जी के बाल स्वरूप की आकर्षक शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से धूमधाम के साथ निकाली गई।
शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु, महिलाएं एवं बच्चे शामिल हुए। भक्तजन भक्ति गीतों और जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य महा विराट आरती रही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान जी की आराधना की। आरती के दौरान पूरा क्षेत्र दीपों की रोशनी और भक्तिमय संगीत से आलोकित हो उठा, जिससे माहौल अत्यंत आध्यात्मिक और मनमोहक बन गया। इस आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को मजबूत किया, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का भी संदेश दिया। स्थानीय समिति एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *