नोहर के शीतला माता मंदिर चौक पर ईंटो एवं मिट्टी के ढ़ेर

Spread the love

आर. के. जोशी

नोहर। शीतला माता के पर्व शीतला अष्टमी के आने से पहले जहाँ श्रद्धालु तैयारियों में जुटे हैं, वहीं शीतला चौक इंटे और मिट्टी से पूरा अवरुद्ध पड़ा है। स्थानीय शीतला माता मंदिर के बाहर इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ी हुई है। मंदिर के मुख्य चौक में जगह-जगह ईंटें और मिट्टी का ढेर पड़ा हुआ है। जिससे श्रद्धालुओं, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हर साल शीतला अष्टमी के अवसर पर हजारों की संख्या में लोग यहाँ पूजा अर्चना के लिए पहुँचते हैं। लेकिन इस बार परिसर की अव्यवस्था और गंदगी से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँचने की संभावना है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस विषय में प्रशासन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अगर समय रहते सफाई का कार्य नहीं किया गया, तो भीड़भाड़ के समय यहाँ अव्यवस्था और हादसे का खतरा भी बढ़ सकता है। एक श्रद्धालु ने बताया — “हर साल हम माता की पूजा के लिए आते हैं, लेकिन इस बार चौक की हालत बहुत खराब है। बच्चों और बुजुर्गों को चलने में भी मुश्किल होगी।” अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ओर कब तक ध्यान देता है जिससे श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के शीतला अष्टमी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मना सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *