बसंत पंचमी पर्व पर शिव विहार विकास समिति द्वारा होलिका ध्वज किया गया स्थापित

Spread the love

केपीएस चौहान

हरिद्वार। शिव विहार विकास समिति के पदाधिकारियों की ओर से बसंत पंचमी पर्व के उपलक्ष्य में होलिका ध्वज स्थापित किया गया तथा मां सरस्वती का पूजन किया गया।
शिव विहार कॉलोनी में समिति के संरक्षक डॉ के पी एस चौहान ने कहा कि आज बसंत ऋतु के पांचवें दिन बुद्धि की देवी मां सरस्वती के विशेष पूजन का दिन होने के साथ ही होली का ध्वज स्थापित करने का पर्व है। मां सरस्वती सभी को बुद्धि प्रदान करें तथा सभी देशवासियों के जीवन में बहार आयें। इस अवसर पर सतीश चौहान, अविनेश कौशिक, कविता गुप्ता, छोटे लाल शर्मा, डा.एस.पी. चमोली, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, सतपाल सिंह दीवान, दीपक चौहान, देवेंद्र कुमार रोहिला, विनीत चौहान, आचार्य पंडित जगन्नाथ आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *