अमित कुमार
हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा की आचार्यपीठ श्री हरिहर आश्रम, कनखल में गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जूनापीठाधीश्वर, आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि महाराज के साथ आध्यात्मिक तथा लोक-कल्याणकारी विषयों पर विचार विमर्श किया। इस आध्यात्मिक वार्ता में राष्ट्र एवं समाज के जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों की पुनर्स्थापना, राष्ट्र-जागरण, सांस्कृतिक चेतना के सुदृढ़ीकरण तथा लोक-कल्याण और सामाजिक समरसता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर गहन विमर्श हुआ। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी तथा उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत भी मौजूद रहे।











Leave a Reply