महागठबंधन की आंधी में पूरा विपक्ष ताश के पत्तों की तरह बिखरा

Spread the love

अमित कुमार।

हरिद्वार। प्रेस क्लब चुनाव में आशा से बढ़कर परिणाम आये हैं। महागठबंधन की आंधी में पूरा विपक्ष ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। धर्मेन्द्र चौधरी को कुल मत प्राप्त हुए। भारी बहुमत से वह प्रेस क्लब अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस इंडिया गठबंधन ने अध्यक्ष और महामंत्री पद पर जीत कि हैट्रिक लगायी है।
गौरतलब है की प्रेस क्लब चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ है। कुल 122 मतदाताओं में से सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज का चुनाव सिर्फ अध्यक्ष पद पर हुआ क्योंकि कुल 20 कार्यकारिणी सदस्य एवं महामंत्री दीपक मिश्रा निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। आज हुई वोटिंग में पूरा चुनाव एकतरफा दिखा। सुबह चुनाव शुरू होने से पहले ही प्रेस क्लब में पत्रकारों का जमावड़ा लग गया और लोग अपने क्रम की प्रतीक्षा करने लगे। सबसे पहले नेशनल यूनियन ऑफ़ जर्नलिस्टस इंडिया के अध्यक्ष आदेश त्यागी एवं महामंत्री डॉ. शिवा अग्रवाल ने वोट डाला। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप गर्ग, सहायक चुनाव अधिकारी मनोज खन्ना एवं संजीव शर्मा ने चाक चौबंद व्यवस्था रखी। प्रदीप गर्ग ने बताया कि कुल 122 वोट में से 1 वोट सहायक चुनाव अधिकारी मनोज खन्ना के मार्फ़त अस्वस्थ पत्रकार चंद्र शेखर जोशी का उनके घर से सीलबंद लिफाफे में डलवाया गया। राजेश शर्मा, दया शंकर वर्मा, जयपाल सिंह, अश्विनी शर्मा ने खराब स्वास्थ्य के बावजूद क्लब में आकर वोट डाला। आज के चुनाव कि खास बात यह रही कि चौकस मौर्चा कहीं नज़र नहीं आया। महागठबंधन प्रत्याशी धर्मेन्द्र चौधरी को सभी ने अपना समर्थन दिया और भारी मतों से जिताया।

यह रहा चुनाव परिणाम
अध्यक्ष – धर्मेंद्र चौधरी
महामंत्री – दीपक मिश्रा
कार्यकारिणी सदस्य
1.आशु शर्मा
2.महेश पारिक
3.संजय रावल
4.रामकुमार शर्मा
5.बृजपाल सिंह
6.संजय चौहान
7.अमित कुमार गुप्ता
8.डा. हिमांशु द्विवेदी
9.सुनील पाल
10. मुकेश वर्मा
11. सुभाष कपिल
12. तनवीर अली
13. बालकृष्ण शास्त्री
14.काशी राम सैनी
15. विकास झा
16. संदीप रावत
17. सुनील कुमार मिश्रा
18. संदीप शर्मा
19. मयूर सैनी
20.परविन्दर कुमार

नामित सदस्य
1.आदेश त्यागी
2.डॉ. शिवा अग्रवाल
3.संजय आर्य
4.मनोज रावत
5.बृजेन्द्र हर्ष
6.रजनीकांत शुक्ला,
7.दीपक नौटियाल
8.महंत शिवशंकर गिरी
9.अमित शर्मा
10.प्रदीप जोशी

स्थायी सदस्य
1. डॉ. शिव शंकर जायसवाल
2. कौशल सिखौला
3. गोपाल रावत
4. रमेश खन्ना
5. सुनील दत्त पांडे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *