उप मुख्यमंत्री के हाथों बिहार गौरव सम्मान से सम्मानित हुए पत्रकार श्याम नाथ सिंह

Spread the love

एस एन सिंह।                                                    पटना। भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रसिद्ध पत्रकार और बिहार के जे पी सेनानी विजय कुमार सिंह एलियस श्याम नाथ सिंह को बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने “बिहार गौरव सम्मान 2025” से सम्मानित किया है। श्री श्याम को यह सम्मान भारत रत्न स्वर्गीय लोकनायक जयप्रकाश नारायण को समर्पित बिहार गौरव महोत्सव के अवसर पर स्थानीय प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित एक समारोह में दिया गया।
इस समारोह का आयोजन बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं युवा विभाग ने किया था। इस अवसर पर प्रसिद्ध शिक्षाविद एवं प्रख्यात समाजसेवी आचार्य सुदर्शन भी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि जे पी सेनानी श्री सिंह को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से भी अलंकृत है । इंडियन रेड समिति बिहार के लाइफ मेंबर हैं। रेड क्रॉस सोसाइटी ने उन्हें उत्कृष्ट समाज सेवा और स्वयंसेवक के लिए गोल्ड मेडल भी प्रदान किया है। इसके साथ ही श्री श्याम को भारतीय स्थल सेना के कर्नल एवं लेफ्टिनेंट कर्नल भारतीय वायुसेना के स्क्वाड्रन लीडर और भारतीय पुलिस सेवा के दर्जनों एस पी ,डी आई जी ,आईजी और डी जी का प्रशस्ति पत्र तथा मेडल प्राप्त हो चुका है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *