हरिद्वार । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त के निर्देशन में जनपद न्यायालय परिसर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण परिसर में “एक दिन, एक घण्टा, एक साथ” मुहिम के अंर्तगत एक स्वच्छता /सफाई अभियान जिला प्रशासन के सहयोग से चलाया गया। विशेष अभियान के तहत सुबह नौ बजे से दस बजे तक न्यायालय परिसर के चप्पे-चप्पे की सफाई की गई। जिसमें जनपद न्यायाधीश नरेन्द्र दत्त सहित समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और न्यायालय के समस्त कर्मचारीगणों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान किया।
“एक दिन, एक घण्टा, एक साथ” स्वच्छता व सफाई अभियान में न्यायिक अधिकारियों ने भी अपना श्रमदान किया











Leave a Reply