सीआरपीएफ 137 बटालियन द्वारा ‘वतन को जानो-भारत दर्शन’ कार्यक्रम का शुभारंभ

Spread the love

पी के गुप्ता

उधमपुर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 137वीं बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम 2025-26 के तहत ‘वतन को जानो-भारत दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत उधमपुर से 20 छात्रों एवं 2 शिक्षकों का दल वाराणसी (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा का उद्देश्य छात्रों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय विरासत से परिचित कराना है।कार्यक्रम का शुभारंभ 137 बटालियन, सीआरपीएफ, एसआरटीसी, उधमपुर परिसर में आयोजित समारोह में हुआ। इस अवसर पर उधमपुर (पश्चिम) के विधायक पवन कुमार गुप्ता, डीआईजी शिव कुमार, कमांडेंट एम.के. सिकोन सहित पुलिस एवं शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को ट्रैक सूट, स्पोर्ट्स शूज, टी-शर्ट, ट्रैवलिंग बैग, कैप, मोजे एवं पहचान पत्र जैसे आवश्यक सामग्री वितरित किए गए। यह छह दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण छात्रों को वाराणसी के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराएगा, जिससे उन्हें कक्षा के बाहर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा। सीआरपीएफ का यह प्रयास युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम युवाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। स्थानीय लोगों एवं मीडिया कर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *