*स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोगों को करें जागरूक*
*सर्वाइकल कैंसर के रोकथाम के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित*
एस. गुप्ता
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा सर्वाइकल कैंसर के संबंध में जानकारी चाही गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह ने अवगत कराया है कि सर्वाइकल कैंसर का संक्रमण महिलाओं में बढ़ रहा है,यह संक्रमण गर्भाशय गिरवा का कैंसर है,जिसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा इसके लिए वैक्सीन तैयार किया गया है,जो कि 14 वर्ष तक की लड़कियों को यह टीका अनिवार्य रूप से लगाया जाना है,जो कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जायेगा। इस टीके को लगने के लिए सभी संबंधित विभागों जिसमें, बाल विकास,समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग,पंचायती राज विभाग,आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाना है,जिसे की महिलाओं एवं आमजन को वैक्सीन के बारे में जागरूक किया जा सकें। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि जनपद में 22471 लड़कियों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि परिवार कल्याण विभाग भारत सरकार द्वारा जल्द ही वैक्सीन लगाए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए, सर्वाइकल कैंसर के बारे में सभी जनपद वासियों को जागरूक करने के निर्देश दिए है,जिससे कि महिलाओं में बढ़ रहे संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी महिलाओं को जागरूक किया जाए,इसके लिए उन्होंने शिक्षा विभाग, जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास ,जिला पंचायती राज अधिकारी, समाज कल्याण, श्रम विभाग, आपदा विभाग आदि अपने अपने स्तर से बैठके एवं कार्यशाला आयोजित कर सर्वाइकल कैंसर के बारे में लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में सर्वाइकल कैंसर के बारे में जिला प्रतिरक्षण ऑफिसर डॉ कोमल ने पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, पूर्व अध्यक्ष आईएमए डॉ विकास दीक्षित, अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता, सहायक परियोजना निर्देशक नलिनीत घिल्डियाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भंडारी सहित संबंधित विभागो के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।











Leave a Reply