आर. के. जोशी
हनुमानगढ़। गांधी नगर विकास एवं रेल संघर्ष समिति और व्यापार मण्डल हनुमानगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में एक ज्ञापन एक दिवसीय दौरे पर हनुमानगढ़ पहुंचे प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा को दिया गया। गांधीनगर विकास एवं रेल संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय कौशिक, गुरदीप सिंह बराड़ के नेतृत्व में गांधीनगर एफओबी का निर्माण कार्य अति शीघ्र पूर्ण हो इस मांग को लेकर प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा को ज्ञापन दिया गया । बराड ने ज्ञापन के माध्यम से इस पुल में बाधा डालने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ये पुल गरीब जनता का पुल है। इसे किसी राजनैतिक की भेंट नहीं चढऩे देंगे। इस पर से गांधी नगर साईड के हजारों गरीब रेहड़ी लगाने वालो, मजदूरों महिलाओं और कन्या स्कूल की हमारी बेटियो को रोजाना गुजरना है। इसमें किसी की हठधर्मिता नहीं चलने दी जायेगी। ये पुल रेलवे एईएन सुरेश तोषावडा की योजनानुसार उतरना चाहिए। गली में एफओबी की सीढिया उतरने से लोगों के घर दुकाने और गलिया बंद हो जाएगी। यातायात बढ़ जायेगा। दमकल और एंबुलेंस कचरा गाड़ी, गैस ट्राली भी नहीं जा सकेगी। ८-१० करोड़ की लागत से बना सेकेंड टिकट घर जाने का रास्ता भी बंद हो जायेगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, प्यारेलाल बंसल, विजय कौशिक, गुरदीप सिंह पार्षद, कपिल अग्रवाल, देवेन्द्र अरोड़ा, राजकुमार छाबड़ा, रामदास सरां आदि उपस्थित थे। व्यापारी जगदीश अग्रवाल ने कहा कि इस एफओबी से कलेक्ट्रेट आने वाले धान मंडी मजदूर, व्यापारी, सै. ६ निवासी हजारों लोग हर रोज गुजरेंगे। जो भी एफओबी के कार्य को रूकवा रहे हैं वो गांधी नगर वासियों के शुभचिंतक नहीं है। ज्ञापन देने से पूर्व नन्ही निष्ठा द्वारा प्रभारी मंत्री गोदारा को फूल बुके एवं गोबर के गणेश देकर उनका सम्मान किया गया।











Leave a Reply