पोहड़का में निकला नगर कीर्तन, गांव का दिखा भाईचारा

Spread the love

गुरवीर सिंह / रिंकू रखरा

ऐलनाबाद। ऐलनाबाद के गांव पोहड़का में दसवें गुरू गोविन्द सिंह के अवतार दिवस व छोटे साहिबजादों के शहीदी दिवस को समर्पित गांव में नगर कीर्तन निकाला गया गुरु के पंज प्यारों ने अगुवाई की और श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर गांव में जगह जगह पहुंचने पर स्वागत किया। इस दौरान श्रद्धालु जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल जयकारे लगाते हुए नजर आऐं। आज सुबह नगर कीर्तन शुरू हुआ गुरू ग्रंथ साहिब के आगे सैकड़ों महिलाएं आगे नंगे पैर झांडू निकाल रही थी और पानी का छिड़काव किया जा रहा गुरुद्वारा साहब से आरंभ होकर चंडीगढ़ बास,चैनपुरा बास, से होता हुआ बाबा रामदेव मंदिर पहुंचा व मुख्य गोगामेड़ी से ठाकुर जी मंदिर रखिया बास व स्टैंड से गांव बीचोंबीच के बाद गुरुद्वारा साहिब पहुंचा
नगर कीर्तन के दौरान गांव का भाईचारा देखने को मिला गांव बाबा रामदेव मंदिर में चाय व बूंदी भूजिया वितरित किए गये गोगामेड़ी में हलवा ठाकुर जी मंदिर में बूंदी भूजिया बस स्टैंड पर खीर वितरित की जा रही थी। बाब रामदेव मंदिर पहुंचने पर कमेटी सदस्य दीपक सिला, अर्जुन मास्टर डॉ मक्खन, ओमप्रकाश पटीर, प्रमानंद वर्मा, बृजलाल ने पंज प्यारों को सिरोपे भेंट किए गुरु ग्रंथ साहिब पालकी के समक्ष शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया नगर कीर्तन पालकी साहिब के साथ साथ गुरू ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में श्रद्धालु सतनाम वाहेगुरु का जाप कर रहे थे। तलवंडी से आई गतका अखाड़ा बुर्ज कुलारा वालों ने गतका खेल कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गांव पोहड़का में सब धर्मों के लोगों ने यहां गुरु ग्रंथ साहिब के आगे अपना शीश झुकाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *