*मां की स्मृति में उमड़ा जनसैलाब: गीता देवी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
पी. के. गुप्ता
गयाजी। जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी की माता स्वर्गीय गीता देवी के निधन के उपरांत ब्रह्मभोज के दिन उनके आवास पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।सभा में राजेश कुमार उर्फ धर्मवीर सिंह,प्रकाश कुमार गुप्ता, प्रभु नारायण, मनोज कुमार मन्नू, तनोज कानू, सनोज, श्याम सुंदर प्रसाद (मुखिया, छकरबंधा), पूर्व जिला पार्षद शंकर साव, दीपक कुमार गुप्ता (भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ सह संयोजक सह क्षेत्रीय प्रभारी, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ), साहिल गुप्ता, सुशील कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति ने दिवंगत आत्मा के प्रति गहरी संवेदना और सम्मान प्रकट किया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान माहौल अत्यंत भावुक रहा। उपस्थित लोगों ने गीता देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि गीता देवी एक सरल, मिलनसार एवं समाजसेवी महिला थीं, जिनका संपूर्ण जीवन सेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। इस अवसर पर नैना कुमारी ने भावुक शब्दों में अपनी माता को याद करते हुए कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन और आशीर्वाद उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि उनकी माता ने उन्हें हमेशा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।











Leave a Reply