आर के जोशी
नोहर। स्थानीय पुष्करणा भवन में कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति सुमंत व्यास और वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य राजेंद्र व्यास उर्फ मम्मू महाराज पधारे साथ में कॉमेडियन मुकेश सोनी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे। सभी ने भवन का अवलोकन कर संस्था की प्रशंसा की और स्थानीय स्तर पर समाज की उपलब्धि बताई।
अध्यक्ष जोन जोशी ने भवन और संस्था के क्रियाकलापों पर प्रकाश डाला और आमंत्रित अतिथियों का भवन में पधारने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री रमेश जोशी ने भवन निर्माण व संस्था के क्रियाकलापों बारे में अवगत कराया कोषाध्यक्ष मनोज जोशी ने संस्था की आमदनी व खर्चों की जानकारी दी। इस दौरान उपाध्यक्ष मनोज जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, प्रदीप बी पुरोहित, कैलाश जोशी, मालचंद दयाल पुरोहित, मनमोहन महावीर, रामू जोशी, अश्विनी व्यास पत्रकार और साहित्यकार आशीष पुरोहित व महिला शक्ति भी मौजूद रहीं।












Leave a Reply