हमारी स्वतंत्रता इसलिए सुरक्षित है क्योंकि हमारी भारतीय सेना का साहस अदम्य है: नरेंद्र दत्त

Spread the love

केपीएस चौहान

हरिद्वार । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभागार में सेना दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ नालसा थीम सांग एक मुठ्ठी आसमान से किया गया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता इसलिए सुरक्षित है क्योंकि हमारी भारतीय सेना का साहस अदम्य है। हम अपने घरों में इसलिए चैन की नींद सो पाते हैं क्योंकि सरहद पर हमारे सैनिक हमारी सुरक्षा के लिए समर्पित है। आज उन सभी सैनिकों को याद करने व नमन करने का दिन है। कार्यक्रम में सरकार तथा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों सहित उनके परिवार जन उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित योजना ” वीर परिवार सहायता योजना, 2025’’ के बारे में सचिव सिमरनजीत कौर ने जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त एवं संचालन संगीता भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने अपनी समस्याएं बताई गयी तथा साथ ही पूर्व सैनिकों के परिवारजनों से आये बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसके बाद प्राधिकरण के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश नरेद्र दत्त, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रट संदीप कुमार एवं सचिव सिमरनजीत कौर ने प्रतिभागियों को सम्मान पत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *