जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़कों की सफाई व झाड़ी कटान अभियान जारी

Spread the love

रमेश राम

चंपावत। जनपद में सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार लोक निर्माण विभाग लोहाघाट द्वारा विभिन्न मोटर मार्गों पर सफाई एवं झाड़ी कटान के कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में क्वारकोली–पामदा रोड पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नालियों की सफाई कराई गई। वहीं किमतोली–रौशाल एमडीआर मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कटाई का कार्य किया गया, जिससे मार्ग की दृश्यता में सुधार हुआ। इसके अतिरिक्त मंडलक–सेलपेडू मोटर मार्ग पर भी झाड़ी कटान का कार्य संपन्न कराया गया, जिससे आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम हुआ है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार ऐसे रखरखाव कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि आमजन को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *