अग्रसेन धर्मशाला में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मलेन का हुआ आयोजन

Spread the love

सुमेर सिंह

नोहर। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत नोहर विधानसभा सम्मेलन का आयोजन यहां अग्रसेन भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की चर्चा करते हुए उनको जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियांवान कर रही है। इसके साथ ही वोकल फ़ॉर लोकल को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आमजन को इस संबंध में जागरूक करने की अपील की। कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक पारीक, कार्यक्रम संयोजक बसंत तिवारी, सहसंयोजक विनोद जाखड़, भाजपा जिला महामंत्री नंदलाल वर्मा, रावतसर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि धर्मपाल सियाग, रामकृष्ण भाकर, देहात मंडल अध्यक्ष राकेश पुनिया, पूनम हिसारिया, सरपंच प्रतिनिधि कल्याण सिंह, भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विनोद गोल्याण आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *