राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय कैम्प हुआ आयोजित

Spread the love

गुरवीर सिंह

ऐलनाबाद। शहर के नोहर रोड़ पर स्थित जनता कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के द्वारा आज “राष्ट्रीय सेवा योजना” के तहत सात दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुभाष गोयल अंजनी कॉटन मिल के मालिक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनता वैल्फेयर ट्रस्ट के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, प्राचार्य डा० अविनाश कम्बोज उपस्थित रहे। कार्यक्रम कि शुरुआत छात्राओं द्वारा “वंदेमातरम्” गाकर विधिवत रूप से की गई। एन एस एस यूनिट प्रभारी ज्योति सुथार ने सात दिवसीय एन एस एस कैंप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हमारे गोद लिए गाँव किशनपुरा में कैंप आयोजित करने का उदेश्य स्वयं सेवकों को भारत की ग्रामीण पृष्ठभूमि के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ- साथ भारत की प्राचीन सभ्यता व संस्कृति से परिचित करवाना भी हैं। सुभाष गोयल ने छात्राओं का उत्साह देखते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आपका समाज को योगदान काफी सराहनीय हैं। इससे आपके मन में भाईचारा, मिलजुलकर रहना तथा राष्ट्र को स्वच्छ बनाने की प्रेरणा मिलती है। महाविद्यालय प्राचार्य डा. अविनाश कम्बोज ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वयं सेविकाओं का सार्वजनिक संस्थाओं जैसे स्कूल, जलघर, गौशाला और पंचायत भवन में जाकर पूरे जज्बे से सेवा करना तथा स्वच्छता का ध्यान रखना बहुत ही सराहनीय कार्य होगा। प्रथम दिन स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय प्रांगण की सफाई की तथा हमारे अतिथि सुभाष गोयल के विचारों को आत्मसात किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र शर्मा, सतपाल मेहता, प्रहलाद कंदोई, विनोद जसरासरिया व के. एल. कासनियां तथा सभी स्टाफ  मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *