शैलेन्द्र कोहली ने प्रशासक ब्लॉक प्रमुख डुंडा का कार्यभार किया ग्रहण

Spread the love
उत्तरकाशी (कीर्तिनिधि सजवाण):  प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व पंचायती राज मंत्री सतपाल महाराज एवं समस्त विधायक के सकारात्मक सहयोग से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व ब्लॉक प्रमुखों को प्रशासक नियुक्त होने पर सभी के द्वारा सरकार का आभार व्यक्त किया गया। ब्लॉक प्रमुख शैलेन्द्र कोहली ने अपने विकासखंड डुंडा में प्रशासक का कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व ब्लॉक सभागार मे सभी सदस्यों के द्वारा सरकार का घन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।कार्यभार ग्रहण कर प्रशासक ने कहा की उत्तराखंड के इतिहास में प्रथम बार यह सौभाग्य प्रदेश की यशस्वी सरकार के ही कारण सभी ने सिद्ध हो पाया है। सरकार की “सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास”की नीति का ही परिणाम है जो आज यह सिद्ध हो पाया है। इस अभूतपूर्व निर्णय के लिए प्रदेश सरकार का हृदय की गहराइयों से वंदन अभिनंदन और आभार।।