सिमरन बनी टॉपर 98.33 प्रतिशत अंकों के साथ

Spread the love

*आर्यन शिक्षण समूह ने फिर साबित की शिक्षा में श्रेष्ठता*

सुरेश कुमावय

दांतारामगढ़। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा मंगलवार को जारी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणामों में दांता रामगढ़ क्षेत्र के आर्यन शिक्षण समूह ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया। संस्थान की छात्रा सिमरन गजराज पुत्री सुरेंद्र कुमार ने 98.33 प्रतिशत, कनिष्का 97 प्रतिशत, भावना चौधरी 97.67, अंतिमा राठोड़ 96.17, हर्षित शर्मा 96.00, आयुष कुमावत 95.33, करण कुमावत 95.19, कनिका शर्मा 95.17, लक्की कुलदीप 95, शिवानी बागड़ी 95 प्रतिशत अंकों के साथ परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया। श्रेष्ठ परिणाम पर संस्थान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ। यहां मेधावी विद्यार्थियों और अभिभावकों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद दांता और रामगढ़ में डीजे की धुनों पर नाचते-गाते रैली निकाली गई। रैली मुख्य बाजार होते हुए रामगढ़ पहुंची और वापसी पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया।संस्थान के निदेशक रिछपाल सिंह लोरा ने सभी अध्यापकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि 95 प्रतिशत या इससे अधिक अंक 10 विद्यार्थियों को मिले, जबकि 90 प्रतिशत या इससे अधिक 31 विद्यार्थियों ने हासिल किए। यह परिणाम आर्यन शिक्षण समूह की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रमाण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *