सुरेश नेमीवाल
खाटूश्यामजी/सीकर। राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में चल रहे फाल्गुन लक्खी मेले में लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। डॉग स्क्वाड टीम और बम निरोधक दस्ता (बीडीएस) मंदिर परिसर, मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में लगातार चेकिंग कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, डॉग स्क्वाड की टीमें संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों की तलाशी ले रही हैं। वहीं, बम निरोधक दस्ता किसी भी संदिग्ध वस्तु की तत्काल जांच के लिए मुस्तैद है। इन प्रयासों से श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण दर्शन का अवसर मिल सकेगा। टीम में सब इंस्पेक्टर मुरारीलाल, मनोज कुमार, दिलीप कुमार, श्रवण कुमार, भगवान सहाय सहित जैक नाम का डाॅग टीम में है। जो दिन रात चेकिंग में लगे हुए हैं। पुलिस ने अपील की है कि श्रद्धालु का सहयोग करें और संदिग्ध वस्तु दिखने पर तुरंत सूचना दें। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी उपयोग किया गया है, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो।











Leave a Reply