पंकज कुमार जोशी
जयपुर। राजस्थान के पारंपरिक और आस्था से जुड़े पर्व गणगौर को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी अवसर पर महाजन समाज की बेटियों ने बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ गणगौर माता का भव्य स्वागत किया। पूरे आयोजन में धार्मिक आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक रंग की सुंदर झलक देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान युवतियों ने पारंपरिक परिधान पहनकर गणगौर माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद मंगल गीत गाए गए और सभी ने मिलकर माता गणगौर से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे भविष्य की कामना की। वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और उत्सवमय हो गया। इस अवसर पर सभी ने मिलकर गणगौर माता का स्वागत फूल-मालाओं और पूजा सामग्री के साथ किया।
कार्यक्रम में शामिल युवतियों ने बताया कि गणगौर का पर्व राजस्थान की संस्कृति और परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे हर साल बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से महिलाओं और युवतियों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में पारुल, जशीका , शीतल, कोमल, ममता, गुनगुन , उषा, भारती और आरती सहित कई युवतियों का विशेष योगदान रहा। सभी ने मिलकर पूरे उत्साह के साथ इस धार्मिक कार्यक्रम को संपन्न कराया। स्थानीय लोगों ने भी इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज को जोड़ने का काम करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं।











Leave a Reply