चंपावत में आत्मीय उपस्थिति : श्रीमती गीता पुष्कर धामी ने बढ़ाया गौरव

Spread the love

रमेश राम

चंपावत। सीचंपावत सरस कॉर्बेट महोत्सव 2026 के अवसर पर टनकपुर, चंपावत में श्रीमती गीता पुष्कर धामी की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरे आयोजन को विशेष आत्मीयता और गौरव प्रदान किया। जनपद चंपावत, जहाँ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधायक के रूप में जनता का प्रतिनिधित्व करते हैं, उसी क्षेत्र में उनका आगमन केवल औपचारिकता नहीं बल्कि जनता के प्रति पारिवारिक स्नेह, विश्वास और जुड़ाव का सशक्त संदेश रहा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की बहनों के बीच बैठकर सहज संवाद किया, उनके उत्पादों और परिश्रम की सराहना की तथा स्वरोजगार और आजीविका के प्रयासों को क्षेत्रीय विकास की मजबूत नींव बताया। भोजन निर्माण में हाथ बंटाकर श्रम की गरिमा को सम्मान दिया और प्रत्येक महिला के आत्मविश्वास की खुले शब्दों में प्रशंसा की। उनका यह व्यवहार दर्शाता है कि वे केवल जनप्रतिनिधि की धर्मपत्नी नहीं, बल्कि समाज की बहनों की सच्ची हितैषी और प्रेरणास्रोत हैं। अपने उद्बोधन में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को सामाजिक परिवर्तन की धुरी बताते हुए महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को क्षेत्र की प्रगति का आधार कहा। उन्होंने गुणवत्ता, नवाचार और स्थानीय उत्पादों को व्यापक पहचान दिलाने का आह्वान किया। उनकी सादगी, मधुरता और आत्मीय व्यवहार ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि यह परिवार चंपावत की जनता को अपना परिवार मानता है।उनकी उपस्थिति ने यह सिद्ध किया कि चंपावत में नारी सम्मान और सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और संवेदनशील नेतृत्व से जुड़ा सशक्त संकल्प है, जो क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *